संवेदक, ठेकेदार व इइ पर प्राथमिकी दर्ज करायी
Updated at : 21 Dec 2016 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे में 18 दिसंबर की रात बाइक समेत गिरने से हुई थी जगमोहन उरांव की मौत, भाई घायल चंदवा : डडैया गांव निवासी स्व जगमोहन उरांव के पुत्र दीपेश्वर उरांव ने चंदवा थाना में एनएच 75 स्थित कठपुलिया के समीप पुल निर्माण करा रहे संवेदक, कार्यपालक अभियंता समेत ठेकेदार […]
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे में 18 दिसंबर की रात बाइक समेत गिरने से हुई थी जगमोहन उरांव की मौत, भाई घायल
चंदवा : डडैया गांव निवासी स्व जगमोहन उरांव के पुत्र दीपेश्वर उरांव ने चंदवा थाना में एनएच 75 स्थित कठपुलिया के समीप पुल निर्माण करा रहे संवेदक, कार्यपालक अभियंता समेत ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में दीपेश्वर ने कहा है कि उसके पिता जगमोहन उरांव व चाचा राम सहाय उरांव बाइक से रविवार की रात डडैया लौट रहे थे. इसी क्रम में कठपुलिया के समीप पुल निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे में बाइक गिर गयी.
यहां डायवर्सन के लिये मानक चिह्न, रेडियम स्टीकर, बैरिकेडिंग व ड्राप गेट आदि नहीं लगाये गये थे. इससे उन्हें रास्ते का पता नहीं चला. वे बाइक समेत खाई में गिर गये. अस्पताल में जगमोहन उरांव की मौत हो गयी. उसके चाचा अब भी रिम्स में भरती हैं. दीपेश्वर ने कार्यपालक अभियंता (लातेहार) अशोक कुमार, ठेकेदार कबेंद्र साहू (पांकी,पलामू), संवेदक मुन्ना खान (पांकी, पलामू) को नामजद अभियुक्त बनाया है. चंदवा थाना कांड संख्या 167/16 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है. घटना के बाद से साइट पर काम भी बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




