ग्रामीणों ने तीन चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
Updated at : 19 Dec 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

चोरों के पास से दो मोटरसाइकिल जब्त बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातु झरियाही टोला में शुक्रवार की रात्रि मो सदीक के घर में चोरी की नीयत से घुसे तीन चोर प्रदीप कुमार राम, आनंद कुमार व रवींद्र कुमार (ग्राम बैलगडा थाना सिमरिया) को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. मो सदीक ने बताया […]
विज्ञापन
चोरों के पास से दो मोटरसाइकिल जब्त
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातु झरियाही टोला में शुक्रवार की रात्रि मो सदीक के घर में चोरी की नीयत से घुसे तीन चोर प्रदीप कुमार राम, आनंद कुमार व रवींद्र कुमार (ग्राम बैलगडा थाना सिमरिया) को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. मो सदीक ने बताया कि हमलोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार चोर घर के समीप आये.
एक चोर घर के बाहर था तथा तीन चोर दीवार फांदकर अंदर आ गये. तीनों ने घर में रखे समानों को चुराने का प्रयास किया. इसी बीच मो सदीक ने हल्ला मचा दिया. इससे आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये और तीन चोर को पकड़ लिया. जबकि एक भागने में सफल रहा. पुलिस ने पकड़े गये चोरों के पास से दो मोटरसाइकिल जब्त की है. सभी चोरों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




