200 लोगों ने किया पेंशन के लिए आवेदन

Updated at : 15 Dec 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
200 लोगों ने किया पेंशन के लिए आवेदन

बरवाडीह : प्रखंड कार्यालय परिसर में लातेहार उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय वृद्धावस्था पेंशन शिविर का आयोजन किया गया. पेंशन शिविर अंचलाधिकारी राकेश सहाय की निगरानी में प्रारंभ हुआ. पेंशन शिविर में दूर-दराज समेत मुख्यालय के आसपास से लोग वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन देने पहुंचे. अधिकांश असहाय व वृद्ध लोगों की शिकायत थी […]

विज्ञापन
बरवाडीह : प्रखंड कार्यालय परिसर में लातेहार उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय वृद्धावस्था पेंशन शिविर का आयोजन किया गया. पेंशन शिविर अंचलाधिकारी राकेश सहाय की निगरानी में प्रारंभ हुआ.
पेंशन शिविर में दूर-दराज समेत मुख्यालय के आसपास से लोग वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन देने पहुंचे. अधिकांश असहाय व वृद्ध लोगों की शिकायत थी कि उनलोगों द्वारा कई बार पेंशन के लिए आवेदन अंचल कार्यालय में जमा करवाया गया है. लेकिन अभी तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुई है. शिविर के दौरान पूर्व में पेंशन स्वीकृति नहीं मिले जाने से असहाय व वृद्ध लोगों में आक्रोश देखा गया. वहीं आवेदन पत्र प्राप्त करने के दौरान अंचलाधिकारी ने पुन: सभी लोगों को आश्वास्त किया की उनका आवेदन इस बार स्वीकृत हो जायेगा.
सीओ ने कहा कि सभी आवेदन को एक माह के अंदर स्वीकृत करा लिया जायेगा. शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से 200 से अधिक असहाय,वृद्ध, विधवा व दिव्यांग लोगों ने पेंशन संबंधी आवेदन पत्र जमा किया. शिविर में अंचल निरीक्षक शंभु राम, पंसस मीना देवी, पूर्व मुखिया हुलास सिंह, आजसू नेता विनय चंदेल,राजस्व कर्मचारी राज कुमार, चार्ल्सगिद्ध, किस्पोटा जी समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola