31 तक चंदवा को कैशलेस बनायें : डीसी
Updated at : 15 Dec 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यशाला का अायोजन चंदवा : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि चंदवा को कैशलेस व ओडीएफ करने के लिए हर व्यक्ति को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना होगा. कैशलेस की सफलता व्यापारी वर्ग पर टिकी है. श्री गुप्ता बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आहूत कैशलेस विषय पर एक दिनी कार्यशाला में बोल […]
विज्ञापन
कार्यशाला का अायोजन
चंदवा : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि चंदवा को कैशलेस व ओडीएफ करने के लिए हर व्यक्ति को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना होगा. कैशलेस की सफलता व्यापारी वर्ग पर टिकी है.
श्री गुप्ता बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आहूत कैशलेस विषय पर एक दिनी कार्यशाला में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक चंदवा को हर हाल में कैशलेस बना लेना है. राज्य व केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. इस अभियान में रुचि नहीं दिखाने वाले बैंक व दुकानदार पर कार्रवाई हो सकती है. लोगों से किसी भी सूरत पर नकद लेन-देन नहीं करने की बात कही. इससे पूर्व श्री गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी वरुण रंजन, बीडीओ देवदत पाठक, सीओ अमर जोन आइंद, प्रमुख नवाहिर उरांव समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम का उदघाटन किया.
एसडीओ ने लोगों से पीओएस मशीन, मोबाइल बैंकिग, इंटरनेट बैंकिंग, यूएसएसबी, आधार लिंक, स्टेट बैंक-बडी समेत अन्य माध्यम से लेन-देन की बात कही. दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान पर डेविट, क्रेडिट कार्ड व इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट लेने संबंधी सूचना का बोर्ड टांगने की बात कही. कार्यशाला में देवदत पाठक, सीएचसी के प्रभारी नंद कुमार पांडेय, आरसीटी संतोष कुमार ने भी कैशलेस पर अपने विचार प्रकट किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




