पैगंबर ने भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया

Updated at : 14 Dec 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
पैगंबर ने भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया

बरवाडीह : बरवाडीह बाजार परिसर में ईद मिलादुन्नबी (पैगंबर साहब के जन्म दिन) के मौके पर इंतेजामिया अमन कमेटी की ओर से सम्मान समारोह सह पैगंबर साहब का जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता इंतेजामिया अमन कमेटी के सदर फिरोज अहमद मुन्ना ने की. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व विधायक […]

विज्ञापन
बरवाडीह : बरवाडीह बाजार परिसर में ईद मिलादुन्नबी (पैगंबर साहब के जन्म दिन) के मौके पर इंतेजामिया अमन कमेटी की ओर से सम्मान समारोह सह पैगंबर साहब का जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंतेजामिया अमन कमेटी के सदर फिरोज अहमद मुन्ना ने की. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा ने कहा कि पैगंबर साहब अपने जीवन काल में समाज में फैली विषमता को दूर करने का प्रयास किया. वहीं सभी लोगों को भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया, जिसे हम सभी को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है. सम्मान समारोह में हाजी इमामुद्दीन साहब, हाजी फखरूद्दीन अंसारी बेतला, जामा मसजिद के इमाम रफिउद्धिन साहब, हाफिज वसिर, मसजिद के सदर रफीक अंसारी, शौकत खलिफा को सम्मानित किया.
इस मौके पर निर्धन व गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया गया. मौके पर द्वारिका प्रसाद,सुरेश मिश्रा, सहायक सदर सलीमुद्दीन अंसारी,अमिर खान, एनुल हक सिद्दीकी, औरंगजेब खान, अकमर खान, पिंटू खान, राजू हवारी, सरफराज सिद्दीकी, शहनवाज अंसारी समेत प्रखंड के लोग उपस्थित थे.
बरवाडीह में भी धूमधाम से निकला जुलूस
बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को रवि अल अव्वल जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्म दिन) के मौके पर मुसलिम धर्मावलंबियों ने जुलूस निकाला. प्रखंड मदरसा फिरोजिया चिश्तिया लुहूर, मदरसा कादरी नगर अहिरपुरवा, मदरसा गुलजारबाग की अगुवाई में गुलजारबाग से जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग पैगंबर साहब की याद में नारे लगा रहे थे.
जुलूस रेलवे क्रॉसिंग होते हुए मसजिद मुहल्ला, विवेकानंद चौक, आंबेडकर चौक, रेलवे कॉलोनी समेत सभी मार्ग होते हुए बाजार स्थित अमन कमेटी पहुंचा. वहां पर सभी लोगों ने मिलाद पढ़ कर पैगंबर साहब का जन्म दिवस मनाया. मौके पर कमेटी के अस्फाक अहमद मुन्ना, मुस्ताक अहमद रूमी, मो फैयाज, अहमद मियां, गुलाम हुसैन, मो अनवर,हाफिज कुदरतुला, फिरोज अहमद मुन्ना, गुलाम गौस, मंसूर आलम,मुमताज अंसारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.
महुआडांड़ में निकाला गया मुहम्मदी जुलूस
महुआडांड़ : पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिन के अवसर पर महुआडांड़ में जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया. मौके पर हजारों की संख्या में मुसलिम धर्मावलंबियों ने भाग लिया. शहर के जामा मसजिद, मदीना मसजिद एवं गौशिया मसजिद से जुलूस निकाला गया. जुलूस गुड़गुटोली, शहीद चौक, थाना गेट होते शास्त्री चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. इससे पूर्व रविवार की शाम मौलाना मोईनुल कादरी साहब एवं नईम अंबर साहब द्वारा जलसा का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola