बालूमाथ में सड़क लूटकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Updated at : 30 Nov 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
बालूमाथ में सड़क लूटकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार

बालूमाथ :बालूमाथ सेरेगाड़ा मार्ग स्थित तसतबार के समीप 12 नवंबर को सड़क लूटकांड का बालूमाथ थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पांचों आरोपियों को लातेहार जेल भेज दिया गया है. पकड़े गये आरोपियों में निर्मल यादव, अजीत लोहरा ( ग्राम जाला), मंगलदेव उरांव, प्रविण लोहरा (ग्राम बघौता, बालूमाथ) एवं […]

विज्ञापन
बालूमाथ :बालूमाथ सेरेगाड़ा मार्ग स्थित तसतबार के समीप 12 नवंबर को सड़क लूटकांड का बालूमाथ थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पांचों आरोपियों को लातेहार जेल भेज दिया गया है. पकड़े गये आरोपियों में निर्मल यादव, अजीत लोहरा ( ग्राम जाला), मंगलदेव उरांव, प्रविण लोहरा (ग्राम बघौता, बालूमाथ) एवं कौशल उरांव उर्फ लालू (ग्राम बारीडीह थाना लातेहार) शामिल हैं. पुलिस ने लूटे गये 3500 रुपये और लॉकेट बरामद किया है. एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है.
टेंपो की चपेट में आने से महिला घायल
बालूमाथ : बालूमाथ पांकी पथ पर झाबर ग्राम के समीप टेंपो की चपेट में आने से नवादा ग्राम निवासी दीनदयाल प्रसाद की पत्नी मीना देवी घायल हो गयी. आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल मीना देवी को बालूमाथ अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ सुरेश राम द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया. मीना देवी अपने घर नवादा जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola