माओवादियों से बूढ़ा पहाड़ को मुक्त कराने में कामयाब होंगे: एसपी

Updated at : 24 Nov 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
माओवादियों से बूढ़ा पहाड़ को मुक्त कराने में कामयाब होंगे: एसपी

लातेहार : एसपी अनूप बिरथरे ने मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों को बताया कि बूढ़ा पहाड़ी पर बुधवार को तड़के मारे गये सभी छह माओवादी ब्लैक कमांडो ड्रेस में थे. श्री बिरथरे ने बताया कि कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस की इस कार्रवाई से माओवादियों को बड़ी क्षति हुई है तथा पुलिस का मनोबल […]

विज्ञापन

लातेहार : एसपी अनूप बिरथरे ने मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों को बताया कि बूढ़ा पहाड़ी पर बुधवार को तड़के मारे गये सभी छह माओवादी ब्लैक कमांडो ड्रेस में थे. श्री बिरथरे ने बताया कि कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस की इस कार्रवाई से माओवादियों को बड़ी क्षति हुई है तथा पुलिस का मनोबल बढ़ा है. श्री बिरथरे ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ को हम माओवादियों से मुक्त कराने में कामयाब होंगे. नक्सली पूरी तरह घिर गये हैं और उनका जमा धन हम सड़ा देंगे. मुठभेड़ की खबर पाकर एसपी श्री बिरथरे बाइक से गांव पहुंचे. वहां से करीब पांच किलोमीटर दूर पैदल घटनास्थल पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola