500-1000 के पुराने नोट न लें व्यापारी, नहीं तो कार्रवाई

Updated at : 23 Nov 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
500-1000 के पुराने नोट न लें व्यापारी, नहीं तो कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने व्यवसायियों को दिया निर्देश चंदवा : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता व पुलिस कप्तान अनूप बिरथरे के निर्देशानुसार मंगलवार की दोपहर पुलिस अधिकारियों ने मेन रोड में कई दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान बड़े व्यवसायियों व ज्वेलरी दुकानदारों से बात की. कई दुकानदारों के फोन नंबर भी लिये. पुलिस निरीक्षक सह थाना […]

विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने व्यवसायियों को दिया निर्देश
चंदवा : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता व पुलिस कप्तान अनूप बिरथरे के निर्देशानुसार मंगलवार की दोपहर पुलिस अधिकारियों ने मेन रोड में कई दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान बड़े व्यवसायियों व ज्वेलरी दुकानदारों से बात की. कई दुकानदारों के फोन नंबर भी लिये. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि सभी बड़े व्यापारियों व ज्वेलरी दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी सूरत में 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट नहीं लें. थोड़े से लालच के चक्कर में कहीं लेने के देने न पड़ जाये.
सरकार के निर्देशानुसार चिह्नित स्थानों पर पुराने नोट स्वीकार किये जायेंगे. उन्होंने दूसरों के पैसे को अपने खाता में जमा नहीं करने की सख्त हिदायत दी है. मौके पर बालूमाथ थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद व चंदवा थाना के एसआइ मनोज पांडेय के अलावे जिला पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola