नोट बंदी के 10वें दिन भी बैंकों में उमड़ी भीड़
Updated at : 19 Nov 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

रुपये बदलने के लिए अहले सुबह कतार में लग जा रहे हैं लोग विश्रामपुर : विश्रामपुर प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र के सभी बैंकों में नोटबंदी के 10वें दिन भी लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है. लोग अहले सुबह तीन बजे से ही बैंक गेट के पास कतारबद्ध हो जा रहे हैं. विश्रामपुर […]
विज्ञापन
रुपये बदलने के लिए अहले सुबह कतार में लग जा रहे हैं लोग
विश्रामपुर : विश्रामपुर प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र के सभी बैंकों में नोटबंदी के 10वें दिन भी लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है. लोग अहले सुबह तीन बजे से ही बैंक गेट के पास कतारबद्ध हो जा रहे हैं.
विश्रामपुर नप व प्रखंड क्षेत्र में कुल सात बैंक व दो डाक घर है. लेकिन पैसा सिर्फ एसबीआइ के रेहला, केतात व विश्रामपुर शाखा ही बदल रही है. सेंट्रल बैंक, ग्रामीण बैंक व डाक घर सिर्फ खातों में पैसा जमा ले रहे हैं. क्षेत्र में तीन एटीएम है. लेकिन तीनों बंद पड़े हैं. किसी भी एटीएम से पैसों की निकासी नहीं हो पा रही है, जिसके चलते आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अगर क्षेत्र के सभी बैंकों में पैसा बदला जाता तथा एटीएम से पैसों की निकासी होती, तो लोगों को काफी राहत मिलती. इतना ही नहीं एसबीआइ शाखाओं में लोगों की इतनी भीड़ भीनहीं उमड़ती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




