उग्रवादियों की मारपीट से दहशत
Updated at : 19 Nov 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

बिना अनुमति के काम चालू करने पर कार्रवाई की दी चेतावनी पुलिस निरीक्षक सह थानेदार ने घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा : जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के उग्रवादियों ने गुरुवार की रात 10.30 बजे एचएच इंटरप्राइजेज पांकी, पलामू द्वारा रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ के किनारे रूद मुरतिया गांव के समीप कराये जा रहे […]
विज्ञापन
बिना अनुमति के काम चालू करने पर कार्रवाई की दी चेतावनी
पुलिस निरीक्षक सह थानेदार ने घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा : जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के उग्रवादियों ने गुरुवार की रात 10.30 बजे एचएच इंटरप्राइजेज पांकी, पलामू द्वारा रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ के किनारे रूद मुरतिया गांव के समीप कराये जा रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पर आधे घंटे तक हंगामा किया. कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की. इनमें साइट इंचार्ज कपिंद्र साव के अलावा अभय सिंह, बीरबल शर्मा, पिंटू साव, सोमनाथ साव, दीपक सिंह, ललित सिंह, अशोक सिंह, पुकन सिंह व अन्य मजदूर शामिल हैं.
घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस निरीक्षक सह थानेदार कमलेश्वर पांडेय ने कराया. उग्रवादी साइट पर सो रहे करीब 10 मजदूरों का मोबाइल व करीब 22 हजार रुपये लूट कर चले गये. भुक्तभोगियों ने बताया कि उग्रवादियों ने मजदूरों को बिना कुछ बताये मारपीट करने लगे. बिना अनुमति के काम चालू करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी. साइट इंचार्ज ने बताया कि उग्रवादियों ने चार माह पूर्व संवेदक मुन्ना खां को बगैर अनुमति के काम करने से मना किया था. उग्रवादियों ने मजदूरों से कहा कि तुम्हारे ठेकेदार को कहा था, लेकिन अब तक बात नहीं हुई. उग्रवादियों की कार्रवाई से मजदूरों में दहशत है.
सूचना मिलने पर सदल-बल पहुंचे पुलिस निरीक्षक : पुलिस निरीक्षक सह थानेदार कमलेश्वर पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे सदल-बल पहुंचे. तबतक उग्रवादी भाग गये थे.
उन्होंने बताया कि 10 मिनट पूर्व ही लटदाग गांव के समीप से पेट्रोलिंग कर लौटा था. इस दाैरान घटना की जानकारी संवेदक मुन्ना खां ने मोबाइल से दी. उक्त साइट पर अंधेरा होने के कारण हम लोग वहां नहीं रूके. रोशनी होने पर संभवत उग्रवादियों पर हमारी नजर पड़ सकती थी. उग्रवादियों की धर- पकड़ के लिए पुलिस टीम बना कर छापामारी अभियान में जुटी है. श्री पांडेय ने कहा कि विकास कार्य में अवरोध पैदा करनेवालों पर पैनी नजर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




