बेतला में करेंगे भोजपुरी एलबम की शूटिंग

बेतला. भोजपुरी के लोकप्रिय गायक अमित कुमार मोनू ने कहा कि बेतला व आसपास के मनोहारी दृश्य को देख कर इस बात का यकीन हो गया है ये स्थल धरती के स्वर्ग है. यहां की प्राकृतिक छटा अदभुत है.जल्द ही वे अपने अगले भोजपुरी एलबम की शूटिंग बेतला में करेंगे. श्री मोनू ने ये बातें […]
बेतला. भोजपुरी के लोकप्रिय गायक अमित कुमार मोनू ने कहा कि बेतला व आसपास के मनोहारी दृश्य को देख कर इस बात का यकीन हो गया है ये स्थल धरती के स्वर्ग है. यहां की प्राकृतिक छटा अदभुत है.जल्द ही वे अपने अगले भोजपुरी एलबम की शूटिंग बेतला में करेंगे. श्री मोनू ने ये बातें बेतला दौरे के क्रम में कही. उन्होंने बेतला पार्क, पलामू किला सहित कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया.
उन्होंने बताया कि भ्रमण के क्रम में उन्हें यह विचार आया कि यहां एलबम तैयार किया जाना चाहिए. इसका उद्देश्य यह है कि झारखंड बिहार में यहां की खूबसूरती को गीत-संगीत के माध्यम से बताया जा सके. यहां इलाका उपयुक्त है.
श्री मोनू महुआ चैनल के संग्राम के अलावा कई एलबम व स्टेज शो में हिस्सा ले चुके है. उन्होंने भोजपुरी गायिका देवी, खेसारी लाल, भरत शर्मा, गोपाल राय सहित कलाकारों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




