प्रतिभाओं को एकमात्र अवसर की जरूरत : डीडीसी

लातेहार : उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं को एक मात्र अवसर की जरूरत है. लातेहार जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं उन्हें खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए. अगर उन्हें अवसर मिले तो वे भी एक अच्छा मुकाम पा सकते हैं. उप विकास आयुक्त श्री सिंह लातेहार जिला […]
लातेहार : उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं को एक मात्र अवसर की जरूरत है. लातेहार जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं उन्हें खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए. अगर उन्हें अवसर मिले तो वे भी एक अच्छा मुकाम पा सकते हैं.
उप विकास आयुक्त श्री सिंह लातेहार जिला स्टेडियम में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के द्वारा आयोजित एक दिवसीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की हौसला अफजाई होती है और उनमें ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है. खिलाड़ी किसी भी समस्या के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं.
मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उमा जायसवाल ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. लातेहार एथेलेटिक्स संघ के सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि लातेहार जिला के कई एथलीट राष्ट्र स्तर पर अपना नाम रोशन कर चुके हैं.
आज भी ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अवसर नहीं मिल पाता है, लेकिन ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा. उप विकास आयुक्त श्री सिंह ने प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कास्य पद जीतने वाले प्रतिभागियों के बीच क्रमश: 1500, 1000 एवं 500 रुपये के चेक का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




