बरवाडीह में पैसा जमा करने व निकालनेवालों की लगी कतार
Updated at : 11 Nov 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह. मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक गुरुवार की सुबह खुलने के साथ ही पैसा निकासी करने व जमा करने वालों की काफी भीड़ जमा हो गयी. एसबीआइ शाखा में पैसा जमा करने के लिए तीन काउंटर, निकासी करने के लिए दो काउंटर व पैसा बदली करने के लिए एक काउंटर बनाया गया था. स्थानीय शाखा […]
विज्ञापन
बरवाडीह. मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक गुरुवार की सुबह खुलने के साथ ही पैसा निकासी करने व जमा करने वालों की काफी भीड़ जमा हो गयी. एसबीआइ शाखा में पैसा जमा करने के लिए तीन काउंटर, निकासी करने के लिए दो काउंटर व पैसा बदली करने के लिए एक काउंटर बनाया गया था. स्थानीय शाखा प्रबंधक कमान संभाले हुए थे.
पैसा बदली करने व निकासी करने के लिए शाम छह बजे तक लंबी कतार लगी हुई थी. भीड़ को देखते हुए बरवाडीह एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा, सीओ राकेश सहाय व थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने कई बार बैंक का मुआयना किया. वनांचल ग्रामीण बैंक में ग्राहकों को पैसे नहीं दिये जा रहे थे, केवल 500 व 1000 रुपये के नोट जमा किये गये. प्रखंड के इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक में भी पैसा जमा करने व नोट बदली करने के लिए लोगों की भीड़ देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




