औरंगा नदी छठ घाट पर टावर लगा हो रही रोशनी की व्यवस्था

Updated at : 04 Nov 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगा नदी छठ घाट पर टावर लगा हो रही रोशनी की व्यवस्था

छठ व्रतियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी सूर्य नारायण पूजा समिति लातेहार : शहर के रेलवे स्टेशन रोड में औरंगा नदी स्थित मुख्य छठ घाट में सूर्य नारायण पूजा समिति, चाणक्यनगरी छठ व्रतियों को इस वर्ष भी कई सुविधा बहाल करने के लिए तत्पर है. समिति द्वारा छठ घाट से बाइपास चौक तक तकरीबन […]

विज्ञापन

छठ व्रतियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी सूर्य नारायण पूजा समिति

लातेहार : शहर के रेलवे स्टेशन रोड में औरंगा नदी स्थित मुख्य छठ घाट में सूर्य नारायण पूजा समिति, चाणक्यनगरी छठ व्रतियों को इस वर्ष भी कई सुविधा बहाल करने के लिए तत्पर है. समिति द्वारा छठ घाट से बाइपास चौक तक तकरीबन एक किलोमीटर तक आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. सड़क के दोनों ओर आकर्षक लाइटिंग की गयी है.

औरंगा नदी छठ घाट में कई टावर बनाये गये हैं, जिसमें रोशनी एवं ध्वनि की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा समिति ने छठ घाट में कई स्नानागार बनाये गये हैं. सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद व सचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष नदी में पानी बह रहा है. इस कारण नदी के बालू से मेढ़ बना कर पानी को रोकने का प्रयास किया गया है. छठ घाट से बाइपास चौक तक ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये हैं.

सूर्य नारायण पूजा समिति के उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, टिंकू पांडेय, अनिल कुमार, राजू यादव, सूरज कुमार, धीरज कुमार, बिट्टू सिंह, रूपेश कुमार, शुभम गुप्ता, विवेक गुप्ता, संजय प्रसाद, धमेंद्र दास, लक्ष्मण यादव, मुकेश कुमार व पंकज यादव सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola