जल्द करायें घाट की सफाई, सड़क की मरम्मत

Updated at : 03 Nov 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द करायें घाट की सफाई, सड़क की मरम्मत

छठ घाटों का निरीक्षण. उपायुक्त ने नगर पंचायत पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश, कहा जवाहर नवोदय रोड स्थित छठ घाट की स्थिति देख नाराजगी जाहिर की सूर्य नारायण पूजा समिति के सदस्यों ने नगर पंचायत की शिकायत की लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने बुधवार को शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. […]

विज्ञापन
छठ घाटों का निरीक्षण. उपायुक्त ने नगर पंचायत पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश, कहा
जवाहर नवोदय रोड स्थित छठ घाट की स्थिति देख नाराजगी जाहिर की
सूर्य नारायण पूजा समिति के सदस्यों ने नगर पंचायत की शिकायत की
लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने बुधवार को शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया. उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अग्रवाल को छठ व्रतियों के लिए आवश्यक सुविधा मुहैया कराने की बात कही. इसके बाद उपायुक्त श्री गुप्ता जवाहर नवोदय रोड स्थित छठ घाट पहुंचे.
यहां टूटे हुए पीसीसी पथ एवं घाट को देख कर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर की.उन्होंने तत्काल इस सड़क को छठ व्रतियों के गुजरने लायक बनाने का निर्देश नगर पंचायत के पदाधिकारियों को दिया. मौके पर सूर्य नारायण पूजा समिति के सदस्यों ने नगर पंचायत द्वारा किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने की बात कही. समिति के सदस्यों ने बताया कि वे आम चंदा कर छठ व्रतियों के लिए प्रकाश व ध्वनि की व्यवस्था करते हैं. उपायुक्त ने नगर पंचायत के कार्यपालक को मौके पर कई दिशा निर्देश जारी किया और अविलंब घाट एवं सड़क की मरम्मत करने का निर्देश दिया.
मौके पर पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, निदेशक संजय कुमार भगत, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोत्तम कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रिंस गार्डविल कुजूर व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एम भारती आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola