चार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व
Updated at : 03 Nov 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा/बारियातू/हेरहंज. लोक आस्था का चार दिनी महापर्व छठ शुक्रवार 4 नवंबर को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो जायेगा. व्रती घी व सेंधा नमक में बने कद्दू, चना दाल, अरवा चावल का सेवन करेंगे. घरों में छठ के मनोरम गीत गूंजने लगे हैं. प्रखंड के देवनद, भुसाढ़, नगर नाला, चकला, हुटाप, लुकूइया, महुआमिलान, लोहरसी, सेरक समेत […]
विज्ञापन
चंदवा/बारियातू/हेरहंज. लोक आस्था का चार दिनी महापर्व छठ शुक्रवार 4 नवंबर को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो जायेगा. व्रती घी व सेंधा नमक में बने कद्दू, चना दाल, अरवा चावल का सेवन करेंगे. घरों में छठ के मनोरम गीत गूंजने लगे हैं. प्रखंड के देवनद, भुसाढ़, नगर नाला, चकला, हुटाप, लुकूइया, महुआमिलान, लोहरसी, सेरक समेत ग्रामीण इलाकों में नदी व तालाब तट की सफाई जोरों पर है. विवेकानंद छठ पूजा समिति चंदवा, कुजरी-कामता व नगर के स्वयंसेवकों द्वारा सड़क किनारे तोरणद्वार, प्रकाश की व्यवस्था व सजावट की जा रही है.
बारियातू में कड़ारका नदी, डाढ़ा में स्कूल तालाब, गोनिया व लाटू में मानत नदी के अलावा टोंटी, भाट चतरा, चेडरा समेत अन्य स्थानों पर छठ पूजा की तैयारी की जा रही है. समिति द्वारा जेसीबी से घाट निर्माण कराया जा रहा है. एनएच-75 के किनारे देवनद व एनएच- 99 के किनारे भुसाढ़ नदी तट को सजाने-संवारने का काम आरंभ कर दिया गया है. विवेकानंद छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद वैद्य ने बताया कि भारी बारिश में मिट्टी का बहाव हो गया है. घाट निर्माण व अन्य कार्य चुनौतिपूर्ण है. लेकिन व्रतियों के सेवार्थ कोई कसर नहीं छोड़ा जायेगा. कुजरी-कामता के अध्यक्ष लाल राघवेंद्र प्रताप नाथ शाहदेव ने कहा कि इस बार भी व्रतियों की सेवा में समिति के लोग लगे हैं.
हेरहंज में श्री राम जानकी मंदिर तालाब, करनदाग नदी, डाटम-पातम नदी, केंड़ू का सतबहिनी नाला, सेरनदाग तालाब समेत अन्य स्थानों पर युवाओं द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है. लोगों ने चंदवा बीडीओ सह सीओ देवदत्त पाठक, पुनि सह थानेदार कमलेश्वर पांडेय, बालूमाथ बीडीओ कीर्ति बाला लकड़ा, थानेदार नंद किशोर प्रसाद समेत बारियातू व हेरहंज की पुलिस से यातायात व विधि व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




