साढ़े तीन करोड़ की हुई खरीदारी

Updated at : 29 Oct 2016 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
साढ़े तीन करोड़ की हुई खरीदारी

धनतेरस. देर रात तक हुई खरीदारी, सड़कों पर दिखा मेले का नजारा लातेहार : जिला में शुक्रवार को धनतेरस की धूम रही. लोगों ने जम कर खरीदारी की. शहर के सभी चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ देखी गयी. शहर के बरतन, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स, बिजली के उपकरण की दुकानों में ग्राहकों की काफी भीड़ रही. सबसे […]

विज्ञापन
धनतेरस. देर रात तक हुई खरीदारी, सड़कों पर दिखा मेले का नजारा
लातेहार : जिला में शुक्रवार को धनतेरस की धूम रही. लोगों ने जम कर खरीदारी की. शहर के सभी चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ देखी गयी. शहर के बरतन, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स, बिजली के उपकरण की दुकानों में ग्राहकों की काफी भीड़ रही. सबसे अधिक भीड़ बरतन की दुकानों में देखी गयी. ज्वेलरी की दुकान में भी महिलाओं की भीड़ रही. सोने एवं चांदी के आभूषण की बिक्री भी हुई.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों में टीवी, वाशिंग मशीन एवं ऑडियो सिस्टम की भी बिक्री हुई. वाहनों के प्रतिष्ठानों में भी ग्राहकों ने जम कर खरीदारी की. हीरो के अधिकृत विक्रेता साहू मोटर, होंडा के अधिकृत विक्रेता उषा होंडा एवं टीवीएस के पूजा ऑटो में दुपहिया वाहन लेनेवालों की भीड़ देखी गयी. एक अनुमान के अनुसार, जिले में सभी क्षेत्रों को मिला कर तकरीबन साढ़े तीन करोड़ रुपये के व्यापार होने का अनुमान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola