नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर

Updated at : 27 Oct 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर

लातेहार : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर 17 अक्तूबर से जारी हड़ताल 26 अक्तूबर को समाप्त हो गयी है. यह जानकारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष सह लातेहार जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुखदेव उरांव एवं महामंत्री संदीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्रालय द्वारा […]

विज्ञापन
लातेहार : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर 17 अक्तूबर से जारी हड़ताल 26 अक्तूबर को समाप्त हो गयी है. यह जानकारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष सह लातेहार जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुखदेव उरांव एवं महामंत्री संदीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी.
उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्रालय द्वारा प्रदेश संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद यह हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कर्मियों के लंबित मानदेय का एक मुश्त भुगतान करने, अनुकंपा से संबंधित मामलों का निष्पादन करने, सातवें वेतन आयोग के वेतन विसंगतियों को दूर करने एवं स्थापना मद, वेतन भत्ता, पेंशन एवं ग्रेच्युटी आदि का व्यय सरकारी कोष से करने की मांग पर सरकार ने विचार करते हुए समझौता किया है. दिसंबर तक निर्णयों का अनुपालन कराने का आश्वासन सरकार द्वारा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola