पीएम व सीएम के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचायें

Updated at : 27 Oct 2016 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम व सीएम के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचायें

लातेहार : मंडल भाजपा, लातेहार की एक बैठक मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के नावागढ़ स्थित उच्च विद्यालय परिसर में हुई. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय, जिला 20 सूत्री सदस्य रामदेव सिंह, संतोष […]

विज्ञापन
लातेहार : मंडल भाजपा, लातेहार की एक बैठक मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के नावागढ़ स्थित उच्च विद्यालय परिसर में हुई. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय, जिला 20 सूत्री सदस्य रामदेव सिंह, संतोष कुमार पासवान, अनुज तिवारी समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे. बैठक में मंडल व पंचायत कमेटी को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की गयी.
मौके पर श्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाने की अपील भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से की. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भाजपा की गुड गवर्नेंस देख कर घबरा गये हैं और धरना प्रदर्शन व बंद बुला कर अपनी खीज निकाल रहे हैं. बैठक में मंडल उपाध्यक्ष वंशी यादव, मंडल महामंत्री मनोज कुमार व प्रमोद कुमार साहु, विजय प्रसाद, कांति देवी, उषा देवी, शीला देवी, रेणु देवी समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola