लातेहार में माओवादियों का एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

Updated at : 13 Sep 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार में माओवादियों का एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

लातेहार. माओवादियों के एरिया कमांडर राजेश सिंह उर्फ पकौड़ी सिंह एवं सब जोनल कमांडर निर्मल जी उर्फ निर्मल सिंह को छीपादोहर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से दो देसी कट्टा व चार कारतूस बरामद किये गये हैं. एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि राजेश सिंह पर दो लाख का इनाम […]

विज्ञापन

लातेहार. माओवादियों के एरिया कमांडर राजेश सिंह उर्फ पकौड़ी सिंह एवं सब जोनल कमांडर निर्मल जी उर्फ निर्मल सिंह को छीपादोहर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

उनके पास से दो देसी कट्टा व चार कारतूस बरामद किये गये हैं. एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि राजेश सिंह पर दो लाख का इनाम घोषित करने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था. केंद्रीय सदस्य सुधाकरण व अरविंद जी के दस्ते का प्रमुख कमांडर था. राजेश पर लातेहार के विभिन्न थानों मे छह एवं निर्मल पर नौ मामले दर्ज हैं. दोनों ने कटिया व बुढ़ा पहाड़ मुठभेड़, बरवाडीह-छीपादोहर के बीच दो बार रेलवे ट्रैक उड़ाने व गारू में टावर फूंकने में संलिप्तता स्वीकार की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola