युवा राजद अध्यक्ष ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बरवाडीह : प्रखंड के युवा राजद अध्यक्ष तेतर यादव ने अपने समर्थकों के साथ छह सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छिपादोहर प्रखंड की सात पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. छह सितंबर को मनिका विधान सभा के पूर्व राजद विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्वे खतियान में बरती […]
बरवाडीह : प्रखंड के युवा राजद अध्यक्ष तेतर यादव ने अपने समर्थकों के साथ छह सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छिपादोहर प्रखंड की सात पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
छह सितंबर को मनिका विधान सभा के पूर्व राजद विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्वे खतियान में बरती गयी अनियमितता, जमीन के रिमोटेशन के नाम पर मनमानी वसूली समेत अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. जनसंपर्क अभियान में नंदू प्रसाद, अशोक प्रसाद आदि शामिल थे. केंड, लात, बारीदोहर, बारीचटटान, हरातू समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




