इजहार बने झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष

चंदवा : स्थानीय दुर्गा कांप्लेक्स स्थित झाविमो कार्यालय में शनिवार को सर्व सम्मति से मो इजहार को चंदवा प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया है. कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका स्वागत किया. मिठाइयां बांटी गयी. बताते चलें कि इससे पूर्व भी इजहार झाविमो के चंदवा प्रखंड अध्यक्ष थे. चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी […]
चंदवा : स्थानीय दुर्गा कांप्लेक्स स्थित झाविमो कार्यालय में शनिवार को सर्व सम्मति से मो इजहार को चंदवा प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया है. कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका स्वागत किया. मिठाइयां बांटी गयी. बताते चलें कि इससे पूर्व भी इजहार झाविमो के चंदवा प्रखंड अध्यक्ष थे. चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी थी. सभी बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता ससमय पहुंचे थे. बतौर पर्यवेक्षक बिहारी प्रसाद यादव मौजूद थे.
उन्होंने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव करना था. इस पद के लिए मो इजहार का नाम प्रस्तावित किया गया. कार्यकताओं ने हाथ उठा कर सर्वसम्मति से उनके नाम में सहमति जतायी. मौके पर मो एहसान, रितेश अग्रवाल, मुबारक आलम, विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे, शिवनाथ यादव, मो मनसुर, गोकुल गोप, धनराज यादव, रमेश उरांव, कुलदीप उरांव, मुनेशर राम, दिलीप साव, अरूण ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




