प्रोफेशनल और राष्ट्रभक्त बनें
Updated at : 19 Apr 2016 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

यह भी बोलीं धन सब कुछ नहीं होता धन होना चाहिए, पर जिंदगी जीने के लिए महुआडांड़ : राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने कहा कि छात्र प्रोफेशनल के साथ राष्ट्रभक्त भी बने़ं आज के छात्र पैकेज में जाना चाहते हैं व धन अर्जित करना चाहते हैं. लेकिन धन सब कुछ नहीं होता. धन से बहुत कुछ […]
विज्ञापन
यह भी बोलीं धन सब कुछ नहीं होता
धन होना चाहिए, पर जिंदगी जीने के लिए
महुआडांड़ : राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने कहा कि छात्र प्रोफेशनल के साथ राष्ट्रभक्त भी बने़ं आज के छात्र पैकेज में जाना चाहते हैं व धन अर्जित करना चाहते हैं. लेकिन धन सब कुछ नहीं होता.
धन से बहुत कुछ कर सकते हैं, पर सबकुछ नहीं. धन से बिस्तर खरीद सकते हैं, पर नींद नहीं, दवा खरीद सकते हैं, पर स्वास्थ्य नहीं, मकान खरीद सकते हैं, पर घर की सुख शांति नहीं. धन होने चाहिए, पर जिंदगी जीने के लिए़ यहां के बच्चे पढ़ लिख कर झारखंड के नवनिर्माण में सहभागी बने़ श्रीमती मुरमू सोमवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सम्मेलन हॉल में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं.
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का जितनाविकास होना चाहिए था, अस्थिर सरकारों के कारण उतना विकास नहीं हो सका. हमारी मुख्य प्राथमिकता शिक्षा, कृषि व स्वास्थ्य पर है़
शिक्षा से ही हम आगे बढ़ सकते हैं. इससे पहले राज्यपाल का लातेहार जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे, विद्यालय के प्राचार्य विंध्याचल पांडेय ने बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान विद्यालय की संगीत मंडली द्वारा स्वागत गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया़
इस मौके पर राज्यपाल ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया. नेतरहाट विद्यालय के संस्थापक सह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, प्रथम शिक्षा मंत्री आचार्य बद्रीनाथ वर्मा व शिक्षा विद एफजी पीयर्स के चित्रों का अनावरण किया़ इसके बाद राज्यपाल आदिम जनजाति बालिका प्राथमिक आवासीय विद्यालय गयी, जहां उनका छात्राओं ने स्वागत किया़ राज्यपाल ने आदिम जनजाति की बच्चियों के साथ बातचीत की.
बालिका आवासीय विद्यालय होगा अपग्रेड
इस दौरान कक्षा पांच से पढ़ने वाली सबीना असुर ने राज्यपाल से कहा कि इस विद्यालय में कक्षा पांच तक की ही पढ़ाई होने के कारण हम आगे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. हमारी पढ़ाई छूट जाती है. इसलिए विद्यालय को अपग्रेड करने की कृपा करें. इस पर राज्यपाल ने मौके पर मौजूद लातेहार उपायुक्त से बात की व विद्यालय को अपग्रेड करने का निर्देश दिया.
मौके पर डीडीसी शकील जब्बार, आइटीडीए निदेशक सत्येंद्र तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, बीडीओ मो अनिश, सर्किल इंस्पेक्टर बीपी महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




