विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

लातेहार : विधायक प्रकाश राम ने सदर प्रखंड के कढ़िमा मोड़ से रेंची तक बनने वाली सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. राज्य संपोषित योजना के तहत साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क का कालीकरण पांच करोड़ रुपये से किया जाना है. विधायक श्री राम ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं […]
लातेहार : विधायक प्रकाश राम ने सदर प्रखंड के कढ़िमा मोड़ से रेंची तक बनने वाली सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. राज्य संपोषित योजना के तहत साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क का कालीकरण पांच करोड़ रुपये से किया जाना है. विधायक श्री राम ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करने का निर्देश दिया. इस सड़क निर्माण से बोड़ा व हरदी समेत कई गांव जिला मुख्यालय से जुड़ जायेंगे. मौके पर जालिम पंचायत मुखिया रंगिया देवी, झाविमो नेता पंकज सिंह, समशुल होदा, संतोष सिंह, रंजन लाल, सोनू सिंह, बिट्ट सिंह व मो अहमद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




