सीआरपीएफ जवान का शव पेड़ से लटका मिला
Updated at : 07 Apr 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

हेरहंज : थाना क्षेत्र की तासु पंचायत अंतगर्त भड़गांव निवासी दशरथ गंझू (उम्र 25 वर्ष) की लाश बुधवार की सुबह उसके घर के समीप कुसूम के पेड़ से लटकती मिली. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. दशरथ सीआरपीएफ […]
विज्ञापन
हेरहंज : थाना क्षेत्र की तासु पंचायत अंतगर्त भड़गांव निवासी दशरथ गंझू (उम्र 25 वर्ष) की लाश बुधवार की सुबह उसके घर के समीप कुसूम के पेड़ से लटकती मिली. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. दशरथ सीआरपीएफ का जवान था. वह रांची में कार्यरत था.
मृतक के पिता जगेश्वर गंझू ने बताया कि दशरथ बड़ा बेटा था. छोटा पढ़ाई के साथ ही खेती-बारी का काम करता है. दशरथ की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. पूर्व में भी उसका इलाज कराया गया था. 18 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी. शादी के लिए ही वह छुट्टी लेकर घर आया था. पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




