बाइपास चौक पर कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Updated at : 05 Apr 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
बाइपास चौक पर कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

कई बार टूट कर गिर चुकी है 11 हजार वोल्ट की तार लातेहार. शहर के अति व्यस्ततम बाइपास चौक पर 11 हजार वोल्ट की तारों से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. आये दिन यहां तार गिरने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होता है. शुक्रवार की देर रात भी 11 हजार वोल्ट की तार […]

विज्ञापन
कई बार टूट कर गिर चुकी है 11 हजार वोल्ट की तार
लातेहार. शहर के अति व्यस्ततम बाइपास चौक पर 11 हजार वोल्ट की तारों से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. आये दिन यहां तार गिरने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होता है.
शुक्रवार की देर रात भी 11 हजार वोल्ट की तार गिर जाने के कारण तकरीबन आधे घंटे तक सड़क जाम की स्थिति रही. इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक कुत्ता एवं एक मुर्गा भी चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी, तब जा कर बिजली काटी गयी. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी थी.
लोगों का कहना है कि अगर तार सड़क के बांयी ओर गिरती तो बड़ी घटना हो सकती थी. यहां पर कई खोमचे एवं दुकान हैं, जहां हमेशा भीड़ रहती है.
ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते प्रभात खबर ने कई ऐसे जगहों का खुलासा किया था जहां से होई वोल्टेज तार गुजर रही है. इसके बाद बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक कोई पहल नहीं की है. इससे पहले भी बाइपास चौक पर कई बार 11 हजार वोल्ट की तार गिर चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola