चार अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी
Updated at : 31 Mar 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित करते हुए सेविका सुशीला देवी ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर सेविका व सहायिका 10 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं . चार अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया जायेगा. सेविका व सहायिकाओं की मांग […]
विज्ञापन
लातेहार : आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित करते हुए सेविका सुशीला देवी ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर सेविका व सहायिका 10 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं . चार अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया जायेगा.
सेविका व सहायिकाओं की मांग है कि सेवा स्थायी की जाये, सेविका व सहायिका का नियमावली बनाने, सेवानिवृत्ति लाभ के साथ चिकित्सयीय सुविधा मिले, पेंशन दिया जाये, महंगाई भत्ता मिले, गरमी में एक माह की छुट्टी दी जाये आदि.
मौके पर उर्मिला देवी, सुशीला देवी, अनिता देवी, दयामती देवी, संगीता देवी, यशोदा देवी समेत कई सेविका व सहायिकाएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




