बोलेरो की टक्कर से दो घायल

Updated at : 29 Feb 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से दो घायल

दामोदर गांव के पास ट्रक पेड़ से टकराया चंदवा. एनएच 75 पर सासंग गांव के समीप एक बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार भीमदेव भुइयां (ब्रह्मणी) व रहीम अंसारी (डेम टोली चंदवा) घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. चिकित्सक डॉ तरुण […]

विज्ञापन

दामोदर गांव के पास ट्रक पेड़ से टकराया

चंदवा. एनएच 75 पर सासंग गांव के समीप एक बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार भीमदेव भुइयां (ब्रह्मणी) व रहीम अंसारी (डेम टोली चंदवा) घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. चिकित्सक डॉ तरुण जोश लकड़ा ने उपचार को बाद दोनों को छुट्टी दे दी.

दूसरी ओर रविवार की सुबह एनएच 99 पर दामोदर गांव के समीप एक ट्रक (एनएल 02एन 1165) असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सड़क के किनारे लगे पेड़ से ट्रक टकरा गया. इससे पेड़ टूट कर सड़क गिर गया. हालांकि इस घटना में चालक-उपचालक बाल-बाल बचे. ट्रक चंदवा में कोयला खाली कर आम्रपाली जा रहा था. चालक ने बताया कि एक पिकअप वैन को बचाने में उक्त घटना घटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola