परीक्षा में शामिल होंगे 18007 विद्यार्थी

Updated at : 17 Feb 2016 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होंगे 18007 विद्यार्थी

जिले में बनाये गये हैं कुल 27 परीक्षा केंद्र लातेहार : झारखंड अधिविध परिषद द्वारा ली जाने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में जिले भर के कुल 18007 परीक्षार्थी भाग लेगें. मैट्रिक की परीक्षा में 12253 व इंटर की परीक्षा में 5754 छात्र भाग लेगें. शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए […]

विज्ञापन
जिले में बनाये गये हैं कुल 27 परीक्षा केंद्र
लातेहार : झारखंड अधिविध परिषद द्वारा ली जाने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में जिले भर के कुल 18007 परीक्षार्थी भाग लेगें. मैट्रिक की परीक्षा में 12253 व इंटर की परीक्षा में 5754 छात्र भाग लेगें. शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले भर में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें से 20 परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक की परीक्षा ली जायेगी. आवासीय विद्यालय नेतरहाट में 84 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में भाग लेगें, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय नेतरहाट में 141, राजकीयकृत उच्च विद्यालय लातेहार में 999, राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय लातेहार में 776, गांधी इंटर कालेज लातेहार में 1024 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में भाग लेगें.
इंटरमीडियट के लिए बनाये गये सात परीक्षा केंद्रों में से प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बारियातू में 687 परीक्षार्थी भाग लेगें. जबकि संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय महुआडांड़ में 584, गांधी इंटर कालेज में 925, राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार में 975, राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय बरवाडीह में 1407, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय चंदवा में 1025 और प्लस टू उच्च विद्यालय गारु में 151 परीक्षार्थी भाग लेगें. जिला शिक्षा पदाधिकारी कारु दास ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 16 फरवरी को बंद को लेकर परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola