ग्रामीणों ने बंद कराया मध्याह्न भोजन

Updated at : 12 Feb 2016 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बंद कराया मध्याह्न भोजन

मुखिया व बीइइओ ने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर बना एमडीएम चंदवा : बोदा पंचायत के लुकुइयां गांव स्थित राउमवि लुकुइयां में गुरुवार की सुबह ग्राम शिक्षा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन योजना बंद करा दी. पठन-पाठन कार्य बाधित कर दिया. सभी एक स्वर से प्रधानाध्यापक मंगल उरांव पर मध्याह्न भोजन योजना […]

विज्ञापन
मुखिया व बीइइओ ने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर बना एमडीएम
चंदवा : बोदा पंचायत के लुकुइयां गांव स्थित राउमवि लुकुइयां में गुरुवार की सुबह ग्राम शिक्षा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन योजना बंद करा दी. पठन-पाठन कार्य बाधित कर दिया.
सभी एक स्वर से प्रधानाध्यापक मंगल उरांव पर मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता का आरोप लगा रहे थे. लोगों का कहना था कि विद्यालय संचालन में लापरवाही बरती जा रही है. मध्याह्न भोजन में बच्चों को कई महीनों से अंडा नहीं मिला है. छात्रवृत्ति की राशि भी बिचौलिये हड़प ले रहे हैं.
ड्रेस देने के नाम पर खानापूर्ति की गयी है. लोग मामले को लेकर बीईईओ को बुलाने की मांग पर अड़े थे. मौके पर ग्राशिस अध्यक्ष सुधीर गंझू के अलावे नगीया देवी, सहोद्री देवी, ईश्वर गंझू, धनराज यादव, मिकेल केरकेट्टा, जगतु गंझू, रातो देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
बैठक कर सुलझाया मामला
मामले की सूचना पर बीईईओ सुनील केसरी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुकुइयां पहुंचे. लोगों से बात की, तब जाकर विद्यालय में एमडीएम बना. बोदा मुखिया नीरल तोपनो के अलावे ग्राशिस के अध्यक्ष सुधीर गंझू, सचिव मंगल उरांव (प्रधानाध्यापक) के अलावे माता समिति के लोग बैठक में मौजूद थे. इसमें एमडीएम, पुस्तक वितरण व अन्य बिंदुओं पर अनियमितता की चर्चा की गयी.
बीइइओ श्री केसरी ने कहा कि एमडीएम का क्रियान्वयन अब माता समिति द्वारा कराया जायेगा. अब तक खर्च की गयी राशि का ब्योरा व विसंगति से संबंध में लोग प्रखंड कार्यालय को सूचित करें. उन्होंने कहा कि ग्राशिस ही विद्यालय को प्राप्त विभिन्न मदों में खर्च व इसकी जांच करें. उन्होंने आगे मुखिया के साथ बैठक कर अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola