प्रखंड स्तरीय बाल समागम का उदघाटन

Updated at : 11 Feb 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय बाल समागम का उदघाटन

गारू (लातेहार) : गारू मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय बाल समागम 2016 का उदघाटन बीइइअओ सुरेश राम एवं विधायक प्रतिनिधि रामलाल प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके उपरांत उच्च विद्यालय के छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर बीईईअो श्री राम ने कहा कि बाल समागम प्रतिभाअों […]

विज्ञापन
गारू (लातेहार) : गारू मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय बाल समागम 2016 का उदघाटन बीइइअओ सुरेश राम एवं विधायक प्रतिनिधि रामलाल प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके उपरांत उच्च विद्यालय के छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया.
मौके पर बीईईअो श्री राम ने कहा कि बाल समागम प्रतिभाअों को निखारने का अवसर है. बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास का साधन है खेल. विधायक प्रतिनिधि श्री प्रसाद ने कहा कि खेल के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने का अवसर है. इस दौरान लड़के व लड़कियों के 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता से खेल का शुभारंभ किया गया.
बालक वर्ग में पिंक राजा प्रथम :
महुआडांड़. महुआडांड़ आवासीय विद्यालय के स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय बाल समागम 2016 का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा ने किया. बाल समागम में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, बोरा दौड़ आदि का आयोजन किया गया. 100 मीटर दौड़ में कक्षा प्रथम से बालक वर्ग में प्रथम पिंक राजा, बालिका वर्ग में जोविता खाखा, 200 मीटर की दौड़ में रवि टोप्पो व बालिका में सुजाता कुमारी प्रथम, बोरा दौड़ में सचिन तिर्की व पूजा किस्पोट्टा, जलेबी दौड़ में अमित महली, सुजाता कुमारी. कक्षा 06 से 08 तक 100 मीटर दौड़ में उज्वल कुमार टोप्पो व संध्या कुष्मा, 200 मी दौड़ में तोफिल लकड़ा, सोनाली टोप्पो, 400 मीटर दौड़ में अभय किशोर कुजूर, राजमिला मिंज, वाद-विवाद में संदीप सिंह, पूजा कुमारी, विज्ञान प्रदर्शनी में संजय यादव व सुजाता कुमारी, चित्रकला में अजमत अंसारी व असमीता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इन सभी को अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा द्वारा पुरस्कृत किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola