10 वर्ष में भी पूरा नहीं हो सका बिरसा आवास

लातेहार : सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के बिनगाड़ा ग्राम में वर्ष 2005-06 से निर्माणाधीन बिरसा आवास भवन निर्माण कार्य अधूरा है. बताया जा रहा है कि उक्त योजना का क्रियान्नवयन मेसो परियोजना कार्यालय द्वारा किया जा रहा है. 10 लाख रुपये लागत से 10 यूनिट आवास निर्माण कराया जाना था. दीवार खड़ा करके कनीय […]
लातेहार : सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के बिनगाड़ा ग्राम में वर्ष 2005-06 से निर्माणाधीन बिरसा आवास भवन निर्माण कार्य अधूरा है. बताया जा रहा है कि उक्त योजना का क्रियान्नवयन मेसो परियोजना कार्यालय द्वारा किया जा रहा है. 10 लाख रुपये लागत से 10 यूनिट आवास निर्माण कराया जाना था. दीवार खड़ा करके कनीय अभियंता गुप्तेश्वर राम ने काम अधूरा छोड़ दिया. न तो छप्पर लगाया गया और न तो खिड़की दरवाजा ही लगाया गया है. आवास निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण बिरहोरों को खुले आसमान ने नीचे रहना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




