शव का अंतिम संस्कार किया गया

Published at :05 Dec 2013 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
शव का अंतिम संस्कार किया गया

– बद्रीप्रसाद – – मुखिया व वार्ड पार्षद की पहल पर अंत्येष्टि के लिए तैयार हुए परिजन – मामला अंधविश्वास में पड़ कर शव को बक्से में बंद कर रखने का लातेहार : आखिरकार ग्रामीणों के दबाव में परिजनों ने अघनी देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार की देर रात औरंगा नदी के लोइमेरंग घाट पर […]

विज्ञापन

– बद्रीप्रसाद –

– मुखिया वार्ड पार्षद की पहल पर अंत्येष्टि के लिए तैयार हुए परिजन

– मामला अंधविश्वास में पड़ कर शव को बक्से में बंद कर रखने का

लातेहार : आखिरकार ग्रामीणों के दबाव में परिजनों ने अघनी देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार की देर रात औरंगा नदी के लोइमेरंग घाट पर कर दिया. शव से उठ रही दरुगध के कारण ग्रामीण कई दिनों से आक्रोशित थे. लेकिन मृतका के परिजन ग्रामीणों की एक नहीं सुनने को तैयार थे.

बाद में मुखिया रामदयाल उरांव एवं वार्ड पार्षद हसमद अंसारी की पहल पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए. मुखिया एवं वार्ड सदस्य ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी. लेकिन सूचना मिलते ही वे सक्रिय हो गये. मृतका के परिजनों से शव का अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया. उन्हें बताया कि अंधविश्वास के चक्कर में नहीं पड़ें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola