मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कन तेज
Updated at : 18 Dec 2015 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

चंदवा/बारियातू/हेरहंज : पंचायत चुनाव की मतगणना शनिवार से शुरू होगी. इसके साथ ही मतपेटी में बंद प्रत्याशियों की किस्मत खुलनी शुरू हो जायेगी. इधर, मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गयी है. चंदवा में जिला परिषद की दो सीट के लिए 25 प्रत्याशी भाग्य अाजमा रहे हैं. वहीं 21 पंचायत समिति सदस्य पद […]
विज्ञापन
चंदवा/बारियातू/हेरहंज : पंचायत चुनाव की मतगणना शनिवार से शुरू होगी. इसके साथ ही मतपेटी में बंद प्रत्याशियों की किस्मत खुलनी शुरू हो जायेगी. इधर, मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गयी है. चंदवा में जिला परिषद की दो सीट के लिए 25 प्रत्याशी भाग्य अाजमा रहे हैं.
वहीं 21 पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 65, 17 मुखिया पद के लिए 98 व 77 वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 187 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होना है. बारियातू प्रखंड में जिला परिषद के एक पद के लिए चार, 12 पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 48, नौ मुखिया पद के लिए 37 व 58 वार्ड सदस्य पद के लिए 134 प्रत्याशी के किस्मत का फैसला होगा.
वहीं हेरहंज प्रखंड में जिला परिषद के एक पद के लिए तीन, सात पंचायत समिति पद के लिए 19, पांच मुखिया पद के लिए 26 व 28 वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 67 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होना है. मतगणना तीन दिन तक चलने की उम्मीद है. परिणाम आने के साथ ही लोगों के जीत-हार के दावे पुख्ता हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




