झामुमो नेता रामदेव गंझू का अंतिम संस्कार

Updated at : 17 Dec 2015 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो नेता रामदेव गंझू का अंतिम संस्कार

चंदवा. झामुमो के केंद्रीय सचिव सह विस्थापित सहयोग समिति के सदस्य रामदेव गंझू का अंतिम संस्कार बुधवार को देवनद तट पर किया गया. मुखाग्नि पुत्र रवि गंझू ने दी. अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इससे पूर्व कुसुमटोली स्थित उनके आवास से शव यात्रा निकाली गयी. इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग […]

विज्ञापन
चंदवा. झामुमो के केंद्रीय सचिव सह विस्थापित सहयोग समिति के सदस्य रामदेव गंझू का अंतिम संस्कार बुधवार को देवनद तट पर किया गया. मुखाग्नि पुत्र रवि गंझू ने दी.
अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इससे पूर्व कुसुमटोली स्थित उनके आवास से शव यात्रा निकाली गयी. इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग व आसपास के ग्रामीण शामिल थे. शवयात्रा निकाले जाने के समय परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया था.
शोक संवेदनाओं का तांता : खरवार-भोगता समाज विकास संघ ने रामदेव गंझू के निधन पर शोक व्यक्त किया है. संरक्षक योगेश्वर सिंह भोगता, केंद्रीय सचिव सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रमन गंझू के अलावे उर्मिला मिलवार, पारसनाथ भोगता, साहेब राम भोगता, बनवारी सिंह भोगता, विश्वनाथ गंझू, असिया प्रधान, रामलखन भोगता, डॉ प्रेम गंझू, सुदर्शन भोगता समेत अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
झाविसंस ने भी शोकसभा की. रवि कुमार डे, रामयश पाठक, सरयू सिंह, मुरली प्रसाद, सतेंद्र यादव, राम प्रवेश यादव, अजय चौधरी, मुरली साहू, निर्मल भारती समेत अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखा. इधर जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के गौरव दुबे, शाहिद खान, श्रीराम साहू, दामोदर उपाध्याय समेत डीलरों ने दो मिनट का मौन रख कर स्व गंझू को श्रद्धांजलि दी.
एस्सार के जीएम लव कुमार सिंह के अलावे डिपी सिन्हा, ललन सिंह, राज सिंह, प्रभात पाठक समेत जगरनाथ उपाध्याय, झामुमो के मनोज चौधरी, पपन खां, सुरेश गंझू, मोहन गंझू, शीत मोहन मुंडा, हरि भगत, शमशेर खां, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव के अलावे कौशल नाथ शाहदेव, प्रभाकर मिश्र, संजीव कुमार आजाद, राजकुमार साहू, भाकपा के प्रमोद साहू, मो अलाउद्दीन, अनिल साहू, माकपा के अयूब खां, बिगन राम आदि ने भी शोक व्यक्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola