दो दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान

रात भर मौके पर नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी मनिका : थाना क्षेत्र के पचफेड़ी चौक स्थित दो प्रतिष्ठान कुमकुम श्रृंगार तथा जेनरल स्टोर एवं ओम स्टोर (मोबाइल दुकान) में बुधवार की रात अचानक आग लग जाने से 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग लगने के कारण का […]
रात भर मौके पर नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी
मनिका : थाना क्षेत्र के पचफेड़ी चौक स्थित दो प्रतिष्ठान कुमकुम श्रृंगार तथा जेनरल स्टोर एवं ओम स्टोर (मोबाइल दुकान) में बुधवार की रात अचानक आग लग जाने से 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है.
कुमकुम जेनरल स्टोर के संचालक शंभु प्रसाद के अनुसार दुकान के आसपास के लोगों ने फोन पर आग लगने की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही वह दुकान पहुंचे तब तक आग काफी फैल गई थी. देखते ही देखते आग की लपटों ने ओम स्टोर को चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. सुबह करीब 6.10 बजे अग्निशामक वाहन ने लातेहार से आकर आग पर काबू पाया.
दमकल के लिए सीएम हाउस लगाना पड़ा फोन : घटना की सूचना मिलते ही विधायक हरिकृष्ण सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. श्री सिंह ने बताया की जिले के पुलिस अधिक्षक को फोन लगाने के बाद भी उन्होंने रिसीव नहीं किया. दमकल के लिए सीएम हाउस संपर्क करना पड़ा तब जाकर दमकल मनिका पहुंची.
जिला प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम : जिला के वरीय अधिकारी के फोन नहीं उठाने व समय पर दमकल नहीं आने पर स्थानिय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम कर दिया. मनिका पुलिस व बीडीओ पताप टोप्पो ने प्रदर्शनकारियों से बात की. मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




