स्कूल से राशन व बरतन की चोरी

– हरिजन टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में चोरी की चौथी घटना लातेहार : प्रखंड के तरवाडीह पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़ कर चोरी कर ली गयी. घटना सोमवार रात की है. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी अवधेश कुमार गुप्ता ने अनुमंडल पदाधिकारी अबु इमरान को ज्ञापन सौंपा […]
– हरिजन टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में चोरी की चौथी घटना
लातेहार : प्रखंड के तरवाडीह पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़ कर चोरी कर ली गयी. घटना सोमवार रात की है. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी अवधेश कुमार गुप्ता ने अनुमंडल पदाधिकारी अबु इमरान को ज्ञापन सौंपा है.
अनुमंडल पदाधिकारी ने इसे गंभीर बताते हुए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी लातेहार को दिया है. श्री गुप्ता ने अपने आवेदन में तीन कुरसी, एक कड़ाही, एक कलछुल, दो क्विंटल चावल, 15 किलो दाल, 30 बोरा सीमेंट, 10 अदद थाली एवं 15 अदद गिलास चोरी होने की बात कही है.
उन्होंने बताया कि विद्यालय में अतिरिक्त कमरे का निर्माण कराया जा रहा है. इससे पहले भी विद्यालय में तीन बार चोरी की घटना घट चुकी है. बार–बार चोरी होने से विद्यालय का संचालन प्रभावित हो रहा है. पहले हुई चोरी की सूचना दी जा चुकी है.
पंचायत भवन में भी हुई थी चोरी : तरवाडीह पंचायत में चोरों का आतंक बढ़ गया है. गत पांच नवंबर को पंचायत भवन में भवन निर्माण के लिए रखी गयी तकरीबन 15 हजार रुपये की सामग्री की चोरी हुई थी. यह जानकारी भवन निर्माण समिति के सचिव प्रकाश उरांव ने दी.
राजेंद्र कुमार, योगेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




