तीन सड़क लुटेरे गिरफ्तार

Updated at : 12 Nov 2015 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
तीन सड़क लुटेरे गिरफ्तार

हेरहंज : एसपी अनूप बिरथरे को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार की रात तीन सड़क लुटेरों को धर-दबोचा. मंगलवार को तीनों को लातेहार जेल भेज दिया गया. तीनों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल सेट, एक कैमरा, दो घड़ी, 315 बोर का दो कट्टा, सातजिंदा कारतूस तथा एक देसी बंदूक बरामद […]

विज्ञापन
हेरहंज : एसपी अनूप बिरथरे को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार की रात तीन सड़क लुटेरों को धर-दबोचा. मंगलवार को तीनों को लातेहार जेल भेज दिया गया.
तीनों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल सेट, एक कैमरा, दो घड़ी, 315 बोर का दो कट्टा, सातजिंदा कारतूस तथा एक देसी बंदूक बरामद किया है. पांकी व हेरहंज थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से बताया कि सूचना मिली थी कि लुटेरों द्वारा सड़क लूट की योजना बनायी जा रही है. इसी क्रम में पांकी व हेरहंज पुलिस ने टीम बनाकर छापामारी की.
गिरफ्तार लुटेरों में गुठानी यादव व अर्जुन उरांव (हेड़ूम, पांकी) तथा जंतर उरांव (राधडीह, पांकी) शामिल हैं. लुटेरों ने पुलिस के समक्ष हेरहंज थाना क्षेत्र के बरवागडा व पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल में वाहन लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. तीन सड़क लुटेरों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola