किसानों के लिए विशेष शिविर, इकेवाइसी व आधार सीडिंग 10 से

किसानों के लिए विशेष शिविर, इकेवाइसी व आधार सीडिंग 10 से
चंदवा़ प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए अंचल कार्यालय की ओर से लंबित इकेवाइसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कार्यों को पूरा कराने के लिए पंचायतवार शिविर आयोजित किये जायेंगे. यह शिविर 10 से 18 अप्रैल तक अलग-अलग पंचायतों में लगाये जायेंगे. जिला कृषि पदाधिकारी लातेहार के निर्देश पर यह पहल की गयी है, ताकि अधिक से अधिक किसानों का लंबित कार्य समय पर पूरा हो सके. शिविरों में किसानों के कागजातों का सत्यापन कर इकेवाइसी, आधार सीडिंग और भूमि सीडिंग की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. पंचायतवार शिविर में 10 अप्रैल को पंचायत भवन चंदवा, 11 को पंचायत भवन बनहरदी, 13 को बरवाटोली, 14 को पंचायत भवन हुटाप, 15 को पंचायत भवन कामता, 16 को पंचायत भवन चेटर, 17 को पंचायत भवन जमीरा तथा 18 अप्रैल को पंचायत भवन लाधुप में शिविर लगाया जायेगा. सीओ सुमित कुमार झा ने सभी संबंधित कर्मियों, कृषि मित्र, एटीएम, बीटीएम एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे पंचायतवार शिविर में उपस्थित रहकर किसानों के कार्यों को प्राथमिकता से निष्पादित करें. साथ ही किसानों से अपील की गयी है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपने कार्यों का निष्पादन करायें. इस पहल से प्रखंड के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है. जिससे योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




