दीपावली धूमधाम से मनी

Published at :05 Nov 2013 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
दीपावली धूमधाम से मनी

लक्ष्मी–गणोश की पूजा हुई लातेहार : लातेहार समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनायी गयी. लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में विघ्नहरण भगवान गणोश एवं धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा–अर्चना की. दीप जलाये. मौके पर घरों एवं प्रतिष्ठानों में भव्य विद्युत सज्ज की गयी थी. लोगों ने […]

विज्ञापन

लक्ष्मीगणोश की पूजा हुई

लातेहार : लातेहार समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनायी गयी. लोगों ने अपने घरों प्रतिष्ठानों में विघ्नहरण भगवान गणोश एवं धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजाअर्चना की.

दीप जलाये. मौके पर घरों एवं प्रतिष्ठानों में भव्य विद्युत सज्ज की गयी थी. लोगों ने जम कर आतिशबाजी की. आतिशबाजी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया.

कई मोहल्ले में चला जुए का खेल :दीपावली की रात कई मुहल्लों एवं चौकचौराहों पर लोगों को जुआ खेलते देखा गया. इसमें कई युवा भी शामिल थे. कई मोहल्लों में तो बच्चों की टोली भी ताश के पत्तों पर किस्मत आजमाती नजर आयी.

रात भर चली पुलिस गश्त : पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस के निर्देश पर दीपावली की रात सदर थाना पुलिस क्षेत्र के कई मोहल्लों में गश्त लगाती दिखायी पड़ी. दीपावली में कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है.

गाय डाढ़ का आयोजन : दीपावली के दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में गाय डाढ़ का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्र के पशुपालकों ने भाग लिया. शहर के चाणक्यनगरी के अलावा होटवाग डुंड़गी खुर्द आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गाय डाढ़ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola