गारू-मोरवाई पथ की मरम्मत बार-बार क्यों

– फरवरी, अप्रैल, जून 2013 में करायी गयी मरम्मत लातेहार : गारू–मोरवाई पथ लातेहार पथ प्रमंडल के तहत आता है. इस पथ की मरम्मत आठ अप्रैल 2013 से शुरू हुई थी. इसके पूर्व फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी इस पथ की मरम्मत करायी गयी थी. जून के अंतिम सप्ताह में भी इस पथ के […]
– फरवरी, अप्रैल, जून 2013 में करायी गयी मरम्मत
लातेहार : गारू–मोरवाई पथ लातेहार पथ प्रमंडल के तहत आता है. इस पथ की मरम्मत आठ अप्रैल 2013 से शुरू हुई थी. इसके पूर्व फरवरी के अंतिम सप्ताह में भी इस पथ की मरम्मत करायी गयी थी.
जून के अंतिम सप्ताह में भी इस पथ के कुछ अंश की मरम्मत करायी गयी. जानकारों का कहना है कि रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग के एनएच में अधिग्रहण होने के बाद लातेहार पथ निर्माण विभाग में सिर्फ गारू–मोरवाई पथ ही शेष बचा है. जिसमें आवंटन का अधिसंख्य राशि की खपत की जाती है. सूत्र कहते हैं कि इस पथ की सालों भर मरम्मत करायी जाती है.
इस पथ पर कई छोटे छलके भी हैं, जिसे बिना जरूरत के तोड़–फोड़ कर कार्य कराया जाता है. एक पुलिया के अनावश्यक निर्माण का आरोप लगा कर माओवादियों द्वारा गत शनिवार को दिन दहाड़े विस्फोट कर उड़ा दिया गया. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पथ पर बिना जरूरत के हमेशा कार्य होता रहता है. जब वे विभागीय अभियंता से शिकायत करते हैं, तो उनकी बात नहीं सुनी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




