बम फटने से भाई-बहन घायल

Published at :05 Nov 2013 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
बम फटने से भाई-बहन घायल

चंदवा : बरवाटोली ग्राम निवासी मो शमीम का पुत्र मो रजी (सात) व पुत्री रजीना खातून (पांच) बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार सुबह की है. दोनों शौच के लिए खेत की ओर गये थे. इसी दौरान खेत में छिपा कर रखा गया बम फट गया व दोनों बच्चे उसकी […]

विज्ञापन

चंदवा : बरवाटोली ग्राम निवासी मो शमीम का पुत्र मो रजी (सात) व पुत्री रजीना खातून (पांच) बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार सुबह की है. दोनों शौच के लिए खेत की ओर गये थे.

इसी दौरान खेत में छिपा कर रखा गया बम फट गया व दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गये. जोरदार धमाके की आवाज सुन परिजन व गांव वाले खेत की ओर दौड़े. घायल बच्चों को तत्काल कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया.

मो शमीम द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर चंदवा पुलिस ने कांड संख्या 166/13 की धारा 3/4 विस्फोटक अधिनियम 1908 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. खबर लिखे जाने तक दोनों बच्चे की हालत स्थिर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola