प्रोत्साहित किये जायेंगे खिलाड़ी

Updated at : 07 Nov 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोत्साहित किये जायेंगे खिलाड़ी

लातेहार : उपायुक्त बालमुकुंद झा ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जायेगा. श्री झा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि खेल […]

विज्ञापन

लातेहार : उपायुक्त बालमुकुंद झा ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जायेगा. श्री झा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है.

आज खेल कैरियर का बेहतर विकल्प बन कर उभर रहा है. उप विकास आयुक्त शकील जब्बार ने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भेजा जायेगा. नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. जिला खेल पदाधिकारी उमा जायसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया. जिसमें आठ बालक एवं तीन बालिका की टीम शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola