दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Published at :30 Oct 2013 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल महिला की मौत

लातेहार : एनएच-75 पर उदयपूरा–जरलाही महुआ के समीप अधूरे पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल हाजरा खातून (19 वर्ष) की मौत इलाज के क्रम में मंगलवार को सदर अस्पताल में हो गयी. जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर एक जीप (बीआरएस-7047) अनियंत्रित होकर […]

विज्ञापन

लातेहार : एनएच-75 पर उदयपूराजरलाही महुआ के समीप अधूरे पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल हाजरा खातून (19 वर्ष) की मौत इलाज के क्रम में मंगलवार को सदर अस्पताल में हो गयी.

जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर एक जीप (बीआरएस-7047) अनियंत्रित होकर पलट गयी थी. जीप में सवार हाजरा खातून, शीलवा देवी, मानो देवी, ज्ञानी देवी समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये थे. पुलिस ने हाजरा खातून के शव का अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त जीप को जब्त कर लिया है.

इस संबंध में सदर थाना में लापरवाही से वाहन चलाने का एक मामला दर्ज किया गया है. ज्ञात हो कि इससे पहले भी उक्त पुलिया के पास कई बार दुर्घटना हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola