पहले दिन मुखिया पद के लिए दो नामांकन

Updated at : 31 Oct 2015 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन मुखिया पद के लिए दो नामांकन

बरवाडीह : पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन मुखिया पद के लिए दो व वार्ड सदस्य के 13 उम्मीदवारों ने अपना परचा दाखिल किया. आरओ सह सीओ राकेश सहाय के समक्ष केचकी पंचायत के झमन सिंह ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया. वहीं बरवाडीह पंचायत के लिए मुखिया उम्मीदवार रीता खड़िया ने […]

विज्ञापन
बरवाडीह : पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन मुखिया पद के लिए दो व वार्ड सदस्य के 13 उम्मीदवारों ने अपना परचा दाखिल किया. आरओ सह सीओ राकेश सहाय के समक्ष केचकी पंचायत के झमन सिंह ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया.
वहीं बरवाडीह पंचायत के लिए मुखिया उम्मीदवार रीता खड़िया ने सीओ के समक्ष परचा भरा.
पहले दिन आरओ सह बीडीओ संजय कुमार के समक्ष वार्ड सदस्य के 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें केचकी नौ वार्ड से अंजु देवी, चूंगरू एक वार्ड से इंद्रमणी देवी, बेतला आठ वार्ड से अवध सिंह, उकामाड 10 से श्याम लाल सिंह, उकामाड छह से रूपवंती देवी, चुंगरू एक से अनीता देवी, पोखरी कला पांच से नीलम देवी, कुचिला आठ वार्ड से महेश सिंह, कुचिला एक से रानी कुमारी, पोखरीकला नौ से पिंटू साव, खुरा सात से सुनील राम, मोरवाईकला पांच से गांगी नाग व पोखरी कला तीन से संजय कुमार राम ने नामांकन किया.
मुखिया के 27 व वार्ड सदस्य के 116 नामांकन प्रपत्र बिके : वहीं नामांकन प्रपत्र बिक्री करने के दूसरे दिन अंचल नजारत से मुखिया पद के लिए 27 व प्रखंड नजारत से वार्ड सदस्य के लिए 116 प्रपत्र बिके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola