मुखिया के 29 व वार्ड के लिए 42 नामांकन
Updated at : 29 Oct 2015 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को चंदवा अंचल व प्रखंड में मुखिया के लिए 10 व वार्ड के लिए 60 नामांकन फार्म बिके. मुखिया पद के 29 प्रत्याशियों ने सीओ रविश राज सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया. इनमें बरती देवी, आशा देवी (लाधुप पंचायत), अनिता देवी, सरिता देवी (हुटाप), रामसहाय उरांव, संगीता […]
विज्ञापन
चंदवा : पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को चंदवा अंचल व प्रखंड में मुखिया के लिए 10 व वार्ड के लिए 60 नामांकन फार्म बिके. मुखिया पद के 29 प्रत्याशियों ने सीओ रविश राज सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया.
इनमें बरती देवी, आशा देवी (लाधुप पंचायत), अनिता देवी, सरिता देवी (हुटाप), रामसहाय उरांव, संगीता लकड़ा (चंदवा पश्चिमी), वीना देवी, मालो देवी (चेतर), निरल टोपनो, ललिता देवी, सुनीता देवी (बोदा), शांति देवी, अनिता देवी (चंदवा पूर्वी), प्रदीप उरांव, सीतामणि देवी, विजय मुचू (अलौदिया), बलकू मुंडा, अनुरोध कुजूर, शीतमोहन मुंडा (जमीरा), सुनीता देवी, विद्यानंद सिंह (डुमारो), पुष्पा देवी, राजेंद्र सिंह, रामदेव उरांव (सासंग), जगलाल उरांव (सेरक), परदेशिया देवी (माल्हन), कलिया उरांव (बनहरदी), नंद किशोर उरांव (बरवाटोली) व शांति देवी (कामता पंचायत) शामिल हैं.
वहीं बीडीओ देवानंद राम के समक्ष 42 लोगों ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने आये प्रत्याशी ढोल-नगाड़े के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे थे. उनके समर्थक भी साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




