विवाहिता व युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Updated at : 29 Oct 2015 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता व युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

गारू : गारू थाना क्षेत्र की एक विवाहिता व एक युवती ने चिपरू गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया गया है. ग्रामीणों ने एक आरोपी आलोक सिंह (28 वर्ष) को पकड़ कर मंगलवार को पुलिस के हवाले कर दिया. जिसे पुलिस ने […]

विज्ञापन
गारू : गारू थाना क्षेत्र की एक विवाहिता व एक युवती ने चिपरू गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया गया है. ग्रामीणों ने एक आरोपी आलोक सिंह (28 वर्ष) को पकड़ कर मंगलवार को पुलिस के हवाले कर दिया. जिसे पुलिस ने बुधवार को लातेहार जेल भेज दिया. वहीं दूसरा आरोपी सहेंद्र सिंह (25 वर्ष, पिता बुदून सिंह) फरार है.
घटना रविवार रात की बतायी जाती है. गिरफ्तार आलोक ने बताया कि विवाहिता व युवती ने उन्हें रविवार को गणेशपुर बाजार में मुलाकात के दौरान हड़िया पीने के लिए बुलाया था. दोनों युवक शादीशुदा हैं. आलोक के तीन बच्चे भी हैं. पुलिस विवाहिता व युवती को मेडिकल जांच के लिए लातेहार ले गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola