लातेहार में लाठी चार्ज

लातेहार : नावागढ़ में शुक्रवार को हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को बजरंग दल व अन्य छात्र संगठन के सदस्य सड़क पर उतरे. थाना चौक के पास रोड जाम कर दिया. इस दौरान निकाला जा रहा मुहर्रम का जुलूस बाधित हो गया. प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस […]
लातेहार : नावागढ़ में शुक्रवार को हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को बजरंग दल व अन्य छात्र संगठन के सदस्य सड़क पर उतरे. थाना चौक के पास रोड जाम कर दिया. इस दौरान निकाला जा रहा मुहर्रम का जुलूस बाधित हो गया. प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया.
इसके बाद मुहर्रम के जुलूस को अधिकारियों ने गंतव्य तक पहुंचाया. उपायुक्त बालमुकुंद झा ने बताया कि एहतियात के ताैर पर जिला मुख्यालय में धारा 144 लगा दी गयी है. शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ में हुई मारपीट की घटना में 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




