लातेहार में झड़प, कई घायल
Updated at : 24 Oct 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : लातेहार में सदर थाना क्षेत्र स्थित नावागढ़ पंचायत मुख्यालय में जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गयी़ घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये़ घटना शुक्रवार की है़ जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दो गुट के लोग अलग-अलग जुलूस लेकर निकले थे़ इस दौरान शरारती तत्वों ने हुड़दंग शुरू […]
विज्ञापन
लातेहार : लातेहार में सदर थाना क्षेत्र स्थित नावागढ़ पंचायत मुख्यालय में जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गयी़ घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये़ घटना शुक्रवार की है़ जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दो गुट के लोग अलग-अलग जुलूस लेकर निकले थे़ इस दौरान शरारती तत्वों ने हुड़दंग शुरू कर दिया़
इससे तनाव व्याप्त हो गया़ दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गये़ स्थिति की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने एसडीपीओ पी जनार्दन को मौके पर भेजा. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया़ एसडीपीओ ने मामला शांत कराया़ मौके पर थाना प्रभारी अभय शंकर, एसडीओ ललन कुमार व बीडीओ उत्तम प्रसाद पुलिस के साथ कैंप कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




