तेतरियाखाड़ कोलियरी तीसरे दिन भी बंद रही

बालूमाथ : माओवादियों के फरमान को लेकर सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी तीसरे दिन भी बंद रही. तीन दिन की बंदी से सीसीएल, ट्रांसपोर्टर व मजदूरों को लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बुधवार को लातेहार एसडीपीओ आलोक कुमार ने तेतरियाखाड़ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. इधर, बालूमाथ थाना परिसर में कोलियरी […]
बालूमाथ : माओवादियों के फरमान को लेकर सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी तीसरे दिन भी बंद रही. तीन दिन की बंदी से सीसीएल, ट्रांसपोर्टर व मजदूरों को लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
बुधवार को लातेहार एसडीपीओ आलोक कुमार ने तेतरियाखाड़ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. इधर, बालूमाथ थाना परिसर में कोलियरी के प्रबंधक, कर्मचारी, ट्रांसपोर्टर व डीओ होल्डर की बैठक हुई. बैठक में एसडीपीओ आलोक कुमार ने कोलियरी खोलने व ट्रांसपोर्टिग शुरू करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कोलियरी व ट्रांसपोर्टरों को सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी. मालूम हो कि तेतरियाखाड़ कोलियरी से चंदवा साइडिंग में प्रतिदिन चार हजार टन कोयले की ढुलाई होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




